देहरादून, मार्च 24 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। ब्रह्मकमल शक्ति संस्था की ओर से चैत्र नवरात्र एवं हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न मंदिरों में "माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव" कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मंगलवार को षष्ठम नवरात्र - मां कात्यायनी के पावन अवसर पर कमलेश्वर महादेव मंदिर, कौलागढ़ में "माँ शक्ति आराधना संध्या महोत्सव" का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। भजन संध्या में भजनों की प्रस्तुति से वातावरण भक्तिमय बना दिया। संस्था द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर मातृशक्ति को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के षष्ठम स्वरूप मां कात्यायनी की आराधना की। ब्रह्मकमल शक्ति संस्था के अध्यक्ष अभिनव थापर ने कहा कि नवरात्रि के छठे दिन पूजित माँ कात्यायनी साहस, शक्ति एवं धर्म की रक्षा का प्रतीक हैं। ऐसे धार्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.