कमलुवागांजा में 'नगर के नायकों' को किया सम्मानित
हल्द्वानी, जून 25 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। कमलुवागांजा के वार्ड संख्या-41 में गुरुवार को वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक के नेतृत्व में आयोजित नगर के नायकों कार्यक्रम में आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ता, शिक्षक, पूर्व सैनिक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं व वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।पाठक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य उन नागरिकों को सम्मानित करना था, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज, राष्ट्र एवं जनकल्याण के लिए कार्य करते हुए एक विशिष्ट पहचान बनाई है। ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान करना समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सर्वोत्तम माध्यम है। तीलू रौतेला पुरस्कार से सम्मानित विद्या महतोलिया ने समारोह की सराहना की। क्षेत्रीय पार्षद चन्द्रप्रकाश आर्या ने सभी का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- कमलुवागांजा में 'नगर के नायकों' को किया सम्मानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.