बोकारो, मार्च 24 -- चंद्रपुरा। विद्युतनगरी चंद्रपुरा के डीवीसी कॉलोनी से सटे पहाड़ी पर स्थित कमला माता मंदिर एवं हिन्दू मिलन मंदिर में चल रहे दुर्गा पाठ से पूरा इलाका गूंज रहा है। दूर-दूर तक मां के पाठ व मंत्र सुने जा रहे हैं। यहां के हिन्दू मिलन मंदिर में प्रतिमा निर्माण अंतिम चरण में है। मंगलवार को मंदिरों में षष्ठी के दिन मां कात्यायनी की पूजा की गई। वासंती नवरात्र पर सुबह-शाम श्रद्धालु यहां के प्रमुख मदिरों में पहुंच रहे हैं और पूजा-पाठ में भाग ले रहे हैं। डीवीसी कॉलोनी के पंच मंदिर में कई श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना व पाठ कर रहे हैं। संध्या आरती में भी लोग चंद्रपुरा के मंदिरों में जुट रहे हैं। यहां के पाठ व मंत्रों से पूरी विद्युतनगरी गूंज रही है और माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना हुआ है। पुजारी ललन पांडेय, प्रशांत पंडित व मोनू पांडे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.