प्रयागराज, दिसम्बर 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व सांसद कमला बहुगुणा की मंगलवार को 101वीं जयंती मनाई गई। अशोक नगर बहुगुणा मार्केट के सामने स्थित उनकी प्रतिमा पर द्वीप जलाकर उनके बेटे शेखर बहुगुणा, दामाद पीसी जोशी, पुत्रवधू विनीता, पौत्री उत्तरा और डॉ. सुरेश द्विवेदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रयागराज के लिए उनके योगदान को याद किया गया। इस मौके पर पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, अर्चना आनंद कुमार, नीरज त्रिपाठी, अशफाक अहमद, शरद उपाध्याय, देवराज और संत प्रसाद पांडेय आदि शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.