मधुबनी, मार्च 28 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के अदलपुर मुसहरी के समीप शनिवार को कमला बलान नदी में डूबने से 32 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 21 स्थित सोनरा पोखर मुसहरी निवासी देवु सदाय के रूप में की गई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि देवु सदाय सुबह करीब चार बजे ही घर से निकले था। घटना का पता तब चला जब नदी पार कर रही कुछ महिलाओं ने पानी में एक हाथ देखा। महिलाओं ने शोर मचाया। शोर सुनकर स्थानीय युवक नदी में कूदे और शव को बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते है घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई। पति का शव देखते ही पत्नी उर्मिला देवी और उनकी दो मासूम बेटियां मुस्कान व अंशु कुमारी चीख मारकर लिपट गईं। इस हृदयविदारक दृश्य को देख वहां मौजूद हर आंख नम हो गई। द...