मधुबनी, सितम्बर 16 -- झंझारपुर , निज संवाददाता। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों में बारिश के कारण झंझारपुर में कमला बलान नदी का जलस्तर बुधवार को तेजी से बढ़ा। नदी का जलस्तर खतरे के निशान 50.50 मीटर को पार कर 50.70 मीटर पहुंच गया। यह लाल निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर है। बाढ़ नियंत्रण विभाग ने जलस्तर में और वृद्धि की संभावना जताई है। जलस्तर बढ़ने से तटबंधों पर दबाव बढ़ गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे तक झंझारपुर स्थित रेल सह सड़क पुल के समीप नदी का जलस्तर 49.50 मीटर था।

जलस्तर की वृद्धि सुबह 8:30 बजे के बाद पानी बढ़ने की रफ्तार तेज हुई। विभाग के अनुसार, करीब 40 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ते हुए जलस्तर ने लगभग ढाई घंटे में एक मीटर की वृद्धि दर्ज की और सुबह 11 बजे तक खतरे के निशान 50.50 मीटर को पार क...