दरभंगा, जुलाई 15 -- घनश्यामपुर। कमला बलान नदी में आई बाढ से घनश्यामपुर प्रखंड के दस गांव की लगभग दस हजार की आबादी बाढ से प्रभावित हो गई है। बाढ का पानी गांव के चारों तरफ निचले इलाके में फैलने लगा है। नदी के दोनों तटबंधों के बीच पानी फैलने से डूब क्षेत्र में बसे गांव बाऊर,गिदराही, नवटोलिया, कनकी मुसहरी, बैजनाथपुर, गिद्धा, भरसाहा, कैथाही, पुनर्वास टोला, जमरीडीह टोल, लगमा मुसहरी आदि का सड़क संपर्क प्रखंड तथा जिला मुख्यालय से भंग हो गया है। गांव की मुख्य सड़कें डूबी हुई हैं। बाऊर घनश्यामपुर प्रधानमंत्री ग्राम्य सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी बह रहा है। यह भी पढ़ें- बिहार में कोसी, गंडक और गंगा उफान पर; चंपारण के कई इलाकों में बाढ़, सुपौल-सहरसा में भी फैला पानीबाढ़ से प्रभावित स्कूल मध्य विद्यालय रसियारी, मध्य विद्यालय नवटोलिया, प्राथमिक विद्या...