कमला बलान का जलस्तर एक मीटर घटा
मधुबनी, सितम्बर 20 -- झंझारपुर। पिछले चार दिनों तक लगातार जारी उथल-पुथल के बाद रविवार को कमला बलान नदी का जलस्तर तेजी से घटते हुए डेंजर लेवल से काफी नीचे आ गया है। फ्लड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की तुलना में रविवार शाम छह बजे तक नदी के जलस्तर में एक मीटर की कमी आई है। इस गिरावट के बाद रविवार शाम तक कमला बलान का जलस्तर 49.41 मीटर दर्ज किया गया। शनिवार को नदी के जलस्तर में अचानक उछाल देखा गया था। पानी डेंजर लेवल को छू गया था। रविवार को पानी घटने के बाद अब स्थिति सामान्य और नियंत्रण में नजर आ रही है। हालांकि, बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और कंट्रोल रूम पूरी तरह से अलर्ट मोड पर काम कर रहा है। विभाग के अनुसार, यदि उपरी जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश नहीं होती है, तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.