कमला पुल पर दो देसी पिस्तौल संग बदमाश धराया
मधुबनी, जुलाई 17 -- जयनगर,एक संवाददाता। एसएसबी ने बॉर्डर क्षेत्र में सर्च अभियान के तहत कमला पुल पर संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ा। जिसके पास से दो देशी पिस्तौल बरामद किया। बरामदगी में एक पिस्तौल व एक कट्टा है। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट हरि नारायण जाट ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित कोरहिया निवासी प्रदीप कुमार सिंह है। गिरफ्तार आरोपित को जयनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गय। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.