मधुबनी, मई 10 -- धर्मेंद नारायण झा झंझारपुर। झंझारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 27 पर कमला पुल के पास रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपने वाहन से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। घायलों को अस्पताल लाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की संवेदनहीनता और अव्यवस्था की पोल खुल गई। आपातकालीन स्थिति होने के बावजूद घायलों को तत्काल बेड उपलब्ध नहीं कराया गया, जिसके कारण वे काफी देर तक अस्पताल के फर्श पर ही लेटे रहे। बाद में पुलिस कर्मियों और अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने मिलकर घायलों को इमरजेंसी वार्ड के बेड तक पहुंचाया, जिसके बाद उनका उपचार शुरू हो सका। तीनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथ...