प्रयागराज, अप्रैल 9 -- प्रयागराज, संवाददाता। कमला नेहरू अस्पताल में पहली बार किया गया बोन मैरो ट्रांसप्लांट पूरी तरह से सफल रहा। अस्पताल में भर्ती प्रतापगढ़ के 62 वर्षीय मरीज का डॉक्टरों ने जटिल ऑपेरशन कर नया जीवन दिया। अस्पताल में इस सुविधा के शुरू होने से ब्लड कैंसर, थैलेसिमिया, अप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित मरीजों को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए दूसरे शहर में नहीं जाना पड़ेगा।अस्पताल के निदेशक प्रशासन हरि ओम सिंह ने बताया कि अस्पताल ही नहीं बल्कि प्रयागराज के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मरीज को ऑपरेशन के लिए 17 मार्च को अस्पताल में भर्ती किया गया था। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य होने पर छुट्टी दे दी गई। ट्रांसप्लांट के लिए संक्रमण मुक्त और उच्च सुरक्षा मानकों का पालन किया गया। मरीज को ब्लड उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल के नर्सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.