प्रयागराज, फरवरी 28 -- कमला नेहरू अस्पताल में शनिवार को 85वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ। अतिथियों ने कमला नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के नर्सिंग अधिकारी हरेन्द्र शर्मा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नाइकी मिंज, डॉ. अमर ओहरी और डॉ. ऋतु जैन ने विचार व्यक्त किए। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अस्पताल के गौरवशाली 85 वर्षों की उपलब्धियों को याद किया गया। संरक्षक मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मधु चंद्रा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएन सक्सेना, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शुभा पांडेय, निदेशक प्रशासन हरि ओम सिंह, प्राचार्य डॉ. अन्नू कुशवाहा, उप-प्राचार्य कनज डिसूजा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.