मधुबनी, फरवरी 26 -- खजौली। खजौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार की शाम महाराजपुर गांव स्थित चंद्रडीह पंचायत सरकार भवन के समीप कमला नदी किनारे एक झाड़ी में छुपाकर रखी गई नेपाली देसी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआई लोकेश कुमार के साथ की गई छापेमारी में कुल 20 बोरा, 100 कार्टन में रखी करीब 3000 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा लगभग 900 लीटर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार शराब तस्करों द्वारा झाड़ियों में छुपाकर अवैध रूप से भंडारण किया गया था। मामले में पवन कुमार यादव, पिता स्व. विनोद यादव, के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.