कमला नदी कटाव से बचाव को लेकर हरिजन बस्ती के लोगों का प्रदर्शन
मधुबनी, मई 25 -- पारस कुमार खजौली। प्रखंड क्षेत्र के भकुआ पंचायत स्थित वार्ड संख्या-13 में कमला नदी के पूर्वी तट पर रिंग बांध निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व हरिलाल पासवान ने किया। ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र कटावरोधी कार्य कराने की मांग की।
प्रदर्शन का कारण ग्रामीणों का कहना था कि प्रत्येक वर्ष बरसात के समय विभागीय पदाधिकारी पहुंचकर बालू भरी बोरी डालकर खानापूर्ति कर देते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने से कटाव की समस्या लगातार बनी रहती है। भकुआ पंचायत के वार्ड संख्या-13 एवं चतरा गोबरौरा पंचायत के वार्ड संख्या-9 व 10 में हर साल नदी कटाव से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि हरिजन बस्ती से महज करीब 100 मीटर दूरी पर उत्क्रमित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.