कमला खत्री ने उत्तीर्ण की नेट परीक्षा
अल्मोड़ा, सितम्बर 7 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। नृसिंहबाड़ी निवासी कमला खत्री ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उन्होंने संस्कृत विषय के साथ यह परीक्षा उत्तीर्ण की। कमला एसएसजे परिसर से पीएचडी शोधार्थी भी है। उन्होंने 97.91 परसेंटाईल के साथ इस परीक्षा को उत्तीर्ण किया। सामान्य आर्थिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले पूरन सिंह खत्री और मना खत्री की पुत्री कमला बचपन से ही मेधावी रही हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय डा. प्रकाश जांगी और प्रो. शालिमा तबस्सुम को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.