कानपुर, मार्च 26 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) का नया सेंटर उन्नाव में बनेगा। कमला क्लब की लीज खत्म होने के चलते यूपीसीए ने उन्नाव में वर्षों से पड़ी अपनी जमीन पर ही नया स्टेडियम बनने का काम शुरू हो गया है। उम्मीद है कि इस साल के ट्रायल नए स्टेडियम में हो। इस सेंटर को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। जहां खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जिससे खिलाड़ी घरेलू प्रतियोगिता के साथ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार हो सके। कानपुर स्थित कमला क्लब की लीज समाप्त हो गई है, जिससे यूपीसीए को अपना नया सेंटर बनाने की कवायद करनी पड़ी। यूपीसीए का अपना निजी स्टेडियम उन्नाव के मुर्तजा नगर गांव में स्थित 13 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा। यूपीसीए का मुख्यालय जो वर्तमान में कमला क्लब में है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.