देवरिया, जनवरी 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। देवांश क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंडर 14 द्वितीय श्री चर्तुभुजी नारायण क्रिकेट कप का पहला सेमीफाइनल सोमवार को हुआ। जिसमें देवांश क्रिकेट एकेडमी ने कमला क्रिकेट एकेडमी को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सेमीफाइनल में कमला क्रिकेट एकेडमी के कप्तान आदित्य पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी देवांश क्रिकेट एकेडमी ने 30 ओवर में 232 रन बनाया l जिसमें देवांश क्रिकेट एकेडमी की तरफ से सबसे आर्यन गिरी ने 57 रन , पीयूष ने 33 रन की शानदार पारी खेली। कमला क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमन ने 3 विकेट एवं आदित्य पटेल, आदित्य सिंह ने दो- दो 2-2 विकेट लिए l वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी कमला क्रिकेट एकेडमी 22.2 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसमें कमला क्...