बोकारो, सितम्बर 13 -- कसमार प्रखंड के ​उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कमलापुर में शनिवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सहयोगिनी तथा जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के तत्वावधान में आयोजित हुई। कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं को बाल विवाह, बाल श्रम और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति विस्तार से जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विमल प्रसाद नायक एवं सहायक शिक्षक जयप्रकाश नायक ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बेहद बुरा प्रभाव डालता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है। समाज के हर व्यक्ति को इसके खिलाफ खुलकर आवाज उठानी चाहिए। वही सहयोगिनी संस्था के प्रतिनि...