कमलपुर में दो बाइक की टक्कर, तीन घायल
जमशेदपुर, जून 29 -- कमलपुर थाना क्षेत्र के कांकीडीह गांव स्थित लाल पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगीनापुरी रोड नंबर-15 निवासी अमन कुमार (25 वर्ष), बिडरा गांव निवासी शंभू कैवर्त (40 वर्ष) और रंजन कैवर्त (28 वर्ष) शामिल हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। बिडरा निवासी दोनों बाइक सवार पश्चिम बंगाल के बांदोवान जा रहे थे, जबकि अमन कुमार अपने घर लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.