जमशेदपुर, जून 30 -- कमलपुर के हुड़ूम्बिल गांव में रविवार शाम करीब छह बजे करंट लगने से 35 वर्षीय कार्तिक प्रमाणिक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक है। कार्तिक प्रमाणिक गांव के समीप सड़क किनारे स्थित एक आम के पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा था। इस दौरान पेड़ के समीप से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से जोरदार करंट लग गया। करंट के झटके से वह पेड़ से नीचे गिर पड़े और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पत्नी अष्टमी प्रमाणिक ने बताया कि वह बेटे के साथ पेड़ के नीचे खड़ी होकर आम एकत्रित कर रही थी, तभी करंट लगने से कार्तिक नीचे गिर पड़े। यह भी पढ़ें- GOPALGANJ NEWS: हाई टेंशन करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत परिजन उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे, तबतक देर हो चुकी थी। गांव के फटीक महतो ने बताया कि कार्तिक...