बगहा, अप्रैल 12 -- बेतिया। उत्तर प्रदेश के कानपुर मोतीझील स्थित प्रमिला सभागार में क्रांति स्मृति संरक्षण समिति द्वारा आयोजित क्रांतिकारी सुरेंद्र पांडेय जयंती समारोह में चंपारण के क्रांतिकारी कमलनाथ तिवारी के प्रपौत्र हरिअक्ष कमलनाथ को सम्मानित किया है। हरिअक्ष कमलनाथ को न्यायमूर्ति अनिल वर्मा ने अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि कानपुर विधायक ने कमलनाथ तिवारी को नमन किया। ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...