छिंदवाड़ा, मई 31 -- मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव से पहले पांच कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा स्पीकर और भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। बंद कमरे में हुई इस मुलाकात के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। इस मुलाकात के बाद ये सुगबुगाहट तेज हो गई है- क्या एमपी में किसी तरह के राजनीतिक खेला होने की संभावना है? हालांकि, कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने इस मेल-मुलाकात को महज एक शिष्टाचार भेंट बताया है। अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा, ये महज एक सौजन्य भेंट थी या इसके पीछे कोई बड़ा राज छिपा था।कांग्रेस के कौन नेता मिलने गए? दरअसल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का छिंदवाड़ा आगमन होना था। उनके आने की खबर पर कांग्रेस के पांच विधायक भी उनसे मिलने सर्किट हाउस पहुंच गए। इनके नाम हैं- परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि, जुन्नारदेव विधाय...