देवघर, जून 13 -- करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड के कमलकर गांव में सड़क किनारे का चापाकल 6 महीनों से खराब पड़ा हुआ है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l ग्रामीणों द्वारा कई बार इसकी सूचना विभाग को दिए जाने के बावजूद भी अबतक चापाकल ठीक कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है l जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है l इस चापाकल के चबूतरा बेकार ईंटा ग्रामीणों द्वारा रखा गया है l जिससे यह चापाकल शोभा की वस्तु बनकर रह गई है l जबकि इस रास्ते से आने जाने वाले राहगीरों को प्यास लगने पर पीने के लिए पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है l ग्रामीणों में जर्मन तुरी, भीम तुरी, संतोष तुरी, गुही तुरी, मंतोष तुरीआदि दर्जनों लोगों ने विभाग से ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस गर्मी में चापाकल को ठीक कर...