अलीगढ़, मार्च 3 -- (विश्व मोटापा दिवस) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। तेजी से बदलती जीवनशैली ने शरीर का संतुलन बिगाड़ दिया है। स्वास्थ्य सर्वे बताते हैं कि शहरी क्षेत्रों में लगभग हर चौथा वयस्क अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त है, जबकि बच्चों और किशोरों में भी यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य संगठनों की रिपोर्टें संकेत देती हैं कि मोटापा हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और फैटी लिवर जैसी बीमारियों का बड़ा कारण बन चुका है। नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) सेल द्वारा पिछले वर्ष किए सर्वे के अनुसार, डायबिटीज के 32,383 मरीजों में 16,433 महिलाएं हैं। वहीं, हाई ब्लड प्रेशर यानी बीपी के कुल 16,866 मरीज हैं, जिनमें 7,957 महिलाएं हैं। जांच में सामने आया कि इनमें 70 प्रतिशत मरीजों का वजन सामान्य से काफी अधिक पाया गया। 30 प्रतिशत मरीजों का ब्ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.