लखनऊ, मई 31 -- केजीएमयू में कैडवर पर डॉक्टरों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण रीढ़ की हड्डी व दर्द निवारण की आधुनिक तकनीकों पर पाठ्यक्रम तैयार लखनऊ, कार्यालय संवाददाता

कार्यशाला का आयोजन केजीएमयू के एनेस्थिसियोलॉजी विभाग की पेन मेडिसिन यूनिट ने एनाटॉमी विभाग के सहयोग से संस्थान में सीड बेसिक 1.0 स्पाइन एंडोस्कोपी एजुकेशन एंड डिसेक्शन कार्यशाला आरंभ की है। इंडियन सोसाइटी ऑफ पेन क्लीनिशियन्स के तत्वावधान में रीढ़ की हड्डी और दर्द निवारण की आधुनिक तकनीकों के लिए डॉक्टरों की अगली पीढ़ी को तैयार करना के लिये उच्च-स्तरीय डिजिटल पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।

प्रशिक्षण की विशेषताएँ पेन मेडिसिन यूनिट की इंचार्ज डॉ. सरिता सिंह ने बताया कि यह आधुनिक तकनीक उन मरीजों के लिए वरदान साबित होगी जो लंबे समय से कमर दर्द और सायटिका से जूझ रहे हैं। इसमें मर...