अलीगढ़, फरवरी 27 -- इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय में गुरुवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में आयोजित स्टार नाइट कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। इस दौरान हरियाणवी गायक और कलाकार अजय हुड्डा ने एक के बाद एक गीतों की प्रस्तुति देकर विद्यार्थियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद लोग टकटकी लगाए हरियाणवी कलाकार की राह तक रहे थे। जैसे ही मंच पर अजय हुड्डा की एंटी हुई वैसे ही परिसर शोर से गूंज उठा। लोगों ने उनके गानों की डिमांड करनी शुरु कर दी। गायक ने आते ही सबसे पहले गीत बन जाएगी तेरी सॉलिड बॉडी रे गाया तो लोग झूम उठे। पूरे हॉल में तालियां गूंजने लगी। माहौल पूरी तरह संगीत के रंग में रंग गया। इसके बाद अपने लोकप्रिय गीत कमर तेरी लेफ्ट राइट होले, घूंघट बैन, हाय रे मेरी मोटो और बहु काले की प्रस्तुति दी तो छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.