नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- कमर के आपरेशन के बाद टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने की डॉक्टर की सलाह के बाद अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने संकेत दिये हैं कि वह जून में भारत के खिलाफ मुल्लांपुर में होने वाले टेस्ट से बाहर रह सकते हैं। उन्होंने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटन्स की जीत में अहम भूमिका निभाई और वह प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। उन्होंने कहा है कि सर्जरी के बाद अब वह लय में आ चुके हैं। राशिद ने कहा कि उनकी प्राथमिकता 2027 में दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये फिट रहने की है।डॉक्टर ने टेस्ट मैच खेलने से किया है मना 27 वर्ष के राशिद ने 2023 वनडे विश्व कप के बाद कमर की सर्जरी कराई थी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी है लेकिन इसके बावजूद पिछले साल उन्होंने जिम्बाब्वे के ...