औरैया, मार्च 11 -- औरैया, संवाददाता। कमर्शियल गैस सिलेंडर को लेकर सख्ती बढ़ने से जिले में स्ट्रीट फूड कारोबारियों, छोटे रेस्टोरेंट, हलवाई और घरेलू स्तर पर चलने वाले छोटे खाद्य कारोबार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। घरेलू सिलेंडर के उपयोग पर डीएसी और ई-केवाईसी अनिवार्य किए जाने के बाद अब छोटे कारोबारी न तो घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल कर पा रहे हैं और न ही महंगे कमर्शियल सिलेंडर का खर्च उठा पा रहे हैं। जिले के बाजारों और प्रमुख चौराहों पर शाम होते ही टिक्की, समोसा, चाट, बर्गर और पिज्जा जैसे स्ट्रीट फूड के ठेले लग जाते हैं। इन छोटे कारोबारों की रसोई घरेलू गैस सिलेंडर पर ही चलती रही है। लेकिन अब नियमों में बदलाव के बाद इन ठेलों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।छोटे कारोबारियों का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घरेलू सिलेंडर से काफ...