अल्मोड़ा, मई 4 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बेतहाशा उछाल से कांग्रेस कमेटी में भारी आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने यहां विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा नीत केंद्र सरकार का पुतला फूंका। वक्ताओं ने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में लगातार वृद्धि ने छोटे दुकानदारों, होटल-ढाबा संचालकों और अन्य आम व्यापारियों की कमर तोड़कर रख दी है। पहले ही महंगाई की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए व्यावसाय करना मुश्किल हो चुका है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार संवेदनहीन होने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार की नीतियां व्यापारियों के हित में नहीं हैं। चेतावनी दी कि यदि दाम नहीं घटे तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। यह भी पढ़ें- कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.