जौनपुर, मई 4 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि पर नाराजगी जताई है। संगठन ने इसे व्यापार और आम लोगों की जेब पर दोहरी मार बताया है। संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग से जुड़े छोटे व्यापारियों की लागत बढ़ेगी। इसके चलते खाने-पीने की वस्तुओं के दाम बढ़ाना मजबूरी बन जाएगी, जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के बाद बाजार अभी पूरी तरह संभल नहीं पाया था, ऐसे में ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि से मध्यम और लघु उद्योगों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- एलपीजी गैस सिलेंडर में बेतहासा कीमत वृद्धि का सीपीएम ने की निंदा उन्होंने बढ़ी कीमतों ...