जहानाबाद, मई 10 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। रसोई गैस की किल्लत अब केवल घरेलू रसोई तक सीमित नहीं रह गई है,बल्कि इसका असर विवाह, श्राद्ध और अन्य सामाजिक आयोजनों पर भी साफ तौर पर दिखने लगा है। गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति और बढ़ती कीमतों के कारण लोग मजबूरी में फिर से पारंपरिक ईंधन लकड़ी, कोयला और उपले की ओर लौट रहे हैं। हालांकि जिला प्रशासन ने शादी विवाह समारोह तथा श्राद्ध के भोज के लिए सिलेंडर उपलब्ध करने की योजना शुरू की है। लेकिन बहुत कम संख्या में लोग सिलेंडर के लिए आवेदन एसडीओ कार्यालय में दे रहे हैं। इसकी वजह कमर्शियल सिलेंडर के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि बताई जा रही है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3400 तक पहुंच गई है।

शादी-ब्याह का मौसम ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों शादी-ब्याह का मौसम चल रहा है। लेकिन, आयोजकों के सामने भोजन व्यवस्था बड़...