गोरखपुर, मार्च 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता समस्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अस्पताल, हॉस्टल के साथ ही होटल-रेस्टोरेंट को कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई शुरू किए जाने के प्रशासन के निर्णय का स्वागत किया है।अध्यक्ष नितिन जायसवाल ने कहा कि ईरान-इजरायल युद्ध के कारण उत्पन्न वैश्विक परिस्थितियों के बीच व्यावसायिक गैस सिलेंडर की बिक्री पर लगी रोक से होटल, रेस्टोरेंट, मैरेज हॉल और वैवाहिक आयोजनों पर गहरा संकट मंडरा रहा था। ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने जिस संवेदनशीलता और त्वरित गति से इस समस्या का समाधान निकाला है, वह प्रशंसनीय है। आभार जताने वालों में अचिन्त्य लाहिड़ी, अम्बरीश जालान, सतीश द्विवेदी, एसए रहमान, संजय श्रीवास्तव, मनीष सिंह, अमित टेबड़ीवाल, एसपी मिश्रा आदि प्रमुख रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.