अयोध्या, मार्च 11 -- अयोध्या, संवाददाता। कमर्शियल गैस सिलेंडरों को लेकर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों, गैस डीलर व इंडियन आयल के अधिकारियों के साथ बैठक किया। उन्होंने कहा कि इस विषय में मुख्यमंत्री से वार्ता कर अयोध्या में कमर्शियल सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों ही स्पष्ट कर चुके हैं कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में प्रतिदिन लगभग 11 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति हो रही है। विधायक ने कहा कि अयोध्या एक महत्वपूर्ण धार्मिक नगरी है और आने वाले दिनों में रामनवमी का पर्व भी निकट है। ऐसे में शहर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.