अल्मोड़ा, मई 4 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को प्रांतीय उद्योग नगर व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने धारानौला में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही पुतला फूंकते हुए निर्णय वापस लेने की मांग की। नेतृत्व कर रहे उपसचिव अश्विन नेगी ने कहा कि मंदी ने पहले से ही व्यापारियों की कमर तोड़ रखी है। ऊपर से अब कमर्शियल और छोटू सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इसका असर व्यापारियों के अलावा आम लोगों पर पड़ेगा। साफ ऐलान किया कि सरकार के इस फरमान को पुरजोर विरोध किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने पर जताई नाराजगी अगर सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। यहां जिलाध्यक्ष सुशील साह, महामंत्री भैरव गोस्वामी, सुनील मनरा...