सहारनपुर, फरवरी 3 -- सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी व सुरक्षित बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब सभी कमर्शियल वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। सहारनपुर परिवहन विभाग के अनुसार, आज से बिना कंपनी फिटेड लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस के किसी भी कमर्शियल वाहन का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नए पंजीकरण के साथ-साथ चरणबद्ध तरीके से पुराने पंजीकृत कमर्शियल वाहनों पर भी यह नियम लागू किया जाएगा। आरआई रोहित कुमार सिंह ने बताया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप वाहन निर्माता कंपनी द्वारा अधिकृत ट्रैकिंग डिवाइस लगे होने पर ही वाहन को रजिस्ट्रेशन की अनुमति होगी। इस व्यवस्था से वाहनों की रियल टाइम लोकेशन की निगरानी संभव होगी, जिससे आपात स्थिति में त्वरित स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.