सहारनपुर, मई 11 -- सहारनपुर, संवाददाता। कमर्शियल वाहनों में अनिवार्य तौर से व्हीकल लोकेशन ट्रेस डिवाइस (वीएलटीडी) यानी जीपीएस लगाने के नियम को लेकर बड़ा खेल सामने आ रहा है। परिवहन विभाग बिना जीपीएस लगे वाहनों की फिटनेस करने से साफ इनकार कर रहा है, जबकि दूसरे राज्यों में स्थित प्राइवेट सेंटर ऐसे वाहनों को धड़ल्ले से फिटनेस पास कर रहे हैं। आलम यह है कि विभाग में फिटनेस कराने वाले वाहनों की संख्या दो तिहाई तक घट गई है। वहीं, इससे नियमों की सख्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यूपी में लागू नियमों के अनुसार स्कूल बस, टैक्सी, ट्रक और अन्य कमर्शियल वाहनों में वीएलटीडी लगाना अनिवार्य किया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फिटनेस के दौरान जीपीएस की जांच की जाती है और बिना डिवाइस के वाहन को परमिट या फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जा सकता है। जब...