शामली, मई 7 -- शामली। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के बैनर तले सैकड़ों व्यापारियों ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन डीएम आलोक यादव को सौंपा। व्यापारियों ने गैस के बढ़े दाम वापस लेने, जीएसटी कम करने तथा गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की। गुरूवार को नगर अध्यक्ष किशन गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों दिए ज्ञापन में कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार वृद्धि से छोटे एवं घरेलू कुटीर उद्योग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैटरिंग व्यवसायी, डेयरी संचालक तथा ठेला-पटरी पर खाद्य सामग्री बेचने वाले छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.