मिर्जापुर, मई 3 -- मिर्जापुर। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि से आम लोगों की जेब खाली होनी तय है। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और स्ट्रीट फूड कारोबारियों ने खाने-पीने के सामान के दामों में 10 से 20 फीसदी वृद्धि करने का फैसला किया है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ना तय है। ईरान और अमेरिका में युद्ध के बाद शुरू हुई गैस सिलेंडरों की किल्लत अब आम लोगों के लिए मुसीबत साबित हो रही है। खासकर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में अब तक दो बार में लगभग 1380 रुपये की वृद्धि की गई है। पहली बार गैस कम्पनियों ने 387 रुपये की वृद्धि की थी। अभी इस संकट से लोग संभल भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपये की भारी भरकम बढ़ोतरी कर दी गई। इससे होटल व्यवसाइयों के साथ ही रेस्टोरेंट संचालक, ढाबा संचालक, मिठाई के दुकानदार और स्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.