रुद्रपुर, मई 1 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 993 रुपये की भारी बढ़ोतरी ने व्यापारियों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने इस वृद्धि को व्यापारियों के लिए बड़ा झटका बताते हुए कहा कि इसका सीधा असर छोटे और मध्यम वर्गीय कारोबारियों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट और चाट-टिक्की जैसे छोटे व्यवसाय इस बढ़ोतरी से गंभीर संकट में आ सकते हैं और कई कारोबार बंद होने की कगार पर पहुंच सकते हैं। पहले से बढ़ती महंगाई और घटती आमदनी के बीच व्यापारियों के लिए खर्च निकालना मुश्किल हो रहा था, ऐसे में गैस की कीमतों में यह भारी वृद्धि स्थिति को और अधिक चिंताजनक बना रही है। यह भी पढ़ें- दूसरे देशों को भी देखो वहां कितने दाम बढ़े, कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा होने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.