फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 7 -- कायमगंज, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी और बाजार में कमी को लेकर गुरुवार को तहसील पहुंचकर विरोध जताया। व्यापारियों ने इसे कुटीर और लघु उद्योगों के लिए गंभीर संकट बताते हुए सरकार से तत्काल राहत की मांग की। गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के दर्जनों व्यापारी तहसील पहुंचे और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के विरोध दर्ज किया। व्यापारी नेताओं ने कहा कि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2080 रुपये से बढ़ाकर 3171 रुपये कर दी गई है। वहीं बाजार में पर्याप्त उपलब्धता न होने से कुटीर उद्योग, मंझोले उद्योग, होटल, ढाबा और रेहड़ी-पटरी लगाने वाले व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इससे मध्यम और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.