कमर्शियल गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि के विरोध में ज्ञापन सौंपा
बलरामपुर, मई 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों और उपलब्धता की समस्या को लेकर टेंट, कैटरिंग, होटल और खानपान व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने शुक्रवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यूनाइटेड टेंट एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश व ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन नई दिल्ली के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन को सौंपा। व्यापारियों ने पैदल मार्च निकालते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। ज्ञापन में कहा गया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में लगातार वृद्धि से छोटे उद्योग, होटल, ढाबा, मिठाई, चाय-नाश्ता और कैटरिंग व्यवसाय गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। महामंत्री रवि कुमार गुप्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.