सिमडेगा, जून 1 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ रही महंगाई का असर अब होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पिछले तीन महीनों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी वृद्धि से व्यवसायियों की लागत बढ़ गई है। जिससे उनके सामने कारोबार चलाना चुनौती बनता जा रहा है। यह भी पढ़ें- महंगाई की मार कमर्शियल सिलेंडर के दाम दुगने होने से ढाबा संचालक परेशानमहंगाई का असर होटल संचालकों का कहना है कि फरवरी माह में जिस कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अपेक्षाकृत कम थी, वह अब काफी महंगा हो गया है। ईंधन की बढ़ती लागत का सीधा असर भोजन तैयार करने की लागत पर पड़ रहा है। इसके अलावा सब्जी, खाद्य तेल, मसाले और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं। जिससे व्यवसायियों पर दोहरी मार पड़ रही है। यह भी पढ़ें- राजस्थान में ...