देहरादून, मार्च 12 -- श्रीनगर। मध्य पूर्व एशिया में चल रहे इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और युद्ध की स्थिति का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से श्रीनगर क्षेत्र में सिलेंडरों की किल्लत बढ़ गई है। इससे खासतौर पर होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं और कई होटल व्यवसायी अपने कारोबार को बंद करने की स्थिति में पहुंच गए हैं। होटल संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिस कारण होटल और ढाबों में भोजन बनाना मुश्किल हो गया है। कई स्थानों पर तो व्यवसायियों को मजबूरन अपने प्रतिष्ठान अस्थायी रूप से बंद करने पड़े हैं। हटोल एसोसिएशन श्रीनगर के संरक्षक व व्यापार सभा श्रीकोट के अध्यक्ष नरेश नौटियाल ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.