लखीसराय, मार्च 18 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में कमर्शियल गैस की किल्लत ने होटल व्यवसाय को गंभीर संकट में डाल दिया है। गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण शहर के कई होटल बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। होटल संचालकों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव का असर अब स्थानीय बाजार तक पहुंच गया है, जिससे गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। शहर के प्रमुख होटल संचालकों, मयूर होटल, अजय होटल, रंजीत होटल, पायल होटल और रॉयल स्वीट से बातचीत में सभी ने एक सुर में बताया कि उनके यहां कमर्शियल गैस पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। बाजार में सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण होटल संचालन मुश्किल हो गया है। गैस की कमी के चलते अधिकांश खाद्य पदार्थों का निर्माण बंद करना पड़ रहा है, जिससे ग्राहकों को भी निराश होकर लौटना पड़ रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.