बांका, मार्च 18 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति ठप होने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा उद्योग गहरे संकट में फंस गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि, कई प्रतिष्ठानों के सामने ताले लगाने की नौबत आ गई है। गैस की कमी ने न केवल रसोई व्यवस्था को प्रभावित किया है, बल्कि इससे जुड़े हजारों लोगों के रोजगार पर भी खतरा मंडराने लगा है। शहर के कई स्थानीय होटल संचालकों का कहना है कि, पिछले कई दिनों से कमर्शियल सिलेंडर की नियमित सप्लाई नहीं हो पा रही है। जो सिलेंडर मिल भी रहे हैं, उनकी कीमतें पहले से काफी अधिक हैं। इससे लागत बढ़ गई है और मुनाफा लगभग खत्म हो गया है। साथ ही कई छोटे ढाबा संचालकों ने बताया कि, वे महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने में असमर्थ हैं, जिससे उन्हें अस्थायी रूप से अपना व्यवसाय बंद करना पड़ रहा है। इस संकट का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.