हल्द्वानी, मार्च 15 -- वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी में कमर्शियल गैस की किल्लत ने लोगों को नए-नए जुगाड़ खोजने पर मजबूर कर दिया है। शहर के कई संस्थानों और बाजारों में अलग-अलग तरह की भट्टियाँ बनाकर काम चलाया जा रहा है। राजकीय नर्सिंग कॉलेज की मेस में इंजार्च ने पंखे वाली भट्टी तैयार करवाई है। इस भट्टी में लगातार फैन चलता रहता है, जिससे लकड़ी तेज लौ के साथ जलती है और खाना बनाने में आसानी होती है। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज की मेस में सिलेंडर की मदद से डीजल वाली भट्टी तैयार की गई है, जो स्टोव की तरह जलती है और बड़े बर्तनों में जल्दी खाना पकाने में मदद करती है। उधर शहर की नॉनवेज स्ट्रीट के नाम से मशहूर लाइन नंबर-8 में दुकानदारों ने छोटे ड्रम को काटकर देसी भट्टी बना ली है। दुकानदारों का कहना है कि इसकी तपिश एलपीजी गैस से भी ज्यादा तेज है। गैस संकट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.