कमर्शियल गैस पर पाबंदियां हटने से बाजार पकड़ेगा रफ्तार
हल्द्वानी, जून 29 -- हल्द्वानी। औद्योगिक और व्यावसायिक एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कमर्शियल (नॉन-डोमेस्टिक पैक्ड) एलपीजी की आपूर्ति पर लगे सभी क्षेत्रीय प्रतिबंध हटा दिए हैं। 25 जून को लिए गए इस निर्णय के तहत कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई को पश्चिम एशिया संकट से पहले के स्तर पर बहाल कर दिया गया है। साथ ही, थोक एलपीजी की आपूर्ति भी पूर्व-संकट खपत से 50 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है। सरकार के इस फैसले से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों, मिठाई दुकानों व अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिम एशिया में तनाव के चलते कमर्शियल एलपीजी की उपलब्धता प्रभावित हुई थी, जिससे गैस की कीमतों में वृद्धि हुई। इसका सीधा असर होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ा और संचालन लागत बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.