लोहरदगा, मार्च 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत का असर अब फुटपाथ पर चलने वाले छोटे खाद्य कारोबारियों पर भी साफ दिखने लगा है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर लगने वाले ठेला और फुटपाथी खाने-पीने के स्टॉल गैस नही मिलने के कारण या तो आस्थायी तौर पर बन्द हो रहे हैं, या फिर खाने के सामान की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। जिससे फुटपाथ पर खाद्य सामग्री बेचने वालों के साथ-साथ आम राहगीर भी परेशान हैं। गैस नहीं मिलने से कई दुकानों का संचालन प्रभावित हुआ है, जबकि कुछ ने अस्थायी रूप से दुकान बंद भी कर दी है। कुछ दुकानों के चूल्हे ठंडे पड़े हुए हैं। नगर के अजय उद्यान मेन रोड, गुदरी बाजार, बस पड़ाव के आसपास लगने वाले चाउमिन, समोसा, पकौड़ी और चाय के ठेलों पर गैस की कमी का सीधा असर देखा जा सकता है। किसी ने अपने सामानों के भ...