देहरादून, मई 8 -- देहरादून। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार कांग्रेस पार्टी ने राजीव कॉम्प्लेक्स के पास जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग भी शामिल हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बढ़े हुए दामों को तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता और विशेषकर छोटे व्यापारी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, जबकि सरकार केवल आश्वासन दे रही है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र पोखरियाल और कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बंघा ने सरकार पर तीखा हमला बोला। यह भी पढ़ें- गैस की बढ़ती कीमत व महंगाई के खिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.