नई दिल्ली, मई 18 -- दिल्ली के कमर्शियल वाहन चालकों को जल्द ही पहला पूर्णत: ऑटोमेटेड टेस्टिंग सेंटर (एटीएस) मिल जाएगा। इसके चालू हो जाने के बाद अब फिटनेस कराने के लिए दिल्ली से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। नंदनगरी डिपो परिसर में निर्माणाधीन यह एटीएस अब बनकर तैयार हो चुका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसी माह इसका लोकार्पण कर सकती हैं। डीटीसी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।हर साल 72 हजार वाहनों की हो सकेगी जांच एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एटीएस में सालाना करीब 72 हजार वाहनों की फिटनेस और प्रदूषण जांच हो सकेगी। इस स्टेशन में वाहनों के लिए चार ऑटोमेटिक लेन बनाई गई हैं। दो लेन भारी वाहनों के लिए होंगी और एक-एक लेन हल्के वाहन व दोपहिया वाहनों के लिए होगी। यह भी पढ़ें- DDA अब मेट्रो लाइन के पास बनाएगा नए मकान-दुकान?...